13/10/2019

● मन बन्जारा रे मन आवारा रे ●


● मन बन्जारा रे मन आवारा रे ●
_____________________

मन बन्जारा रे 
मन आवारा रे
मन जीते जो जीत यहाँ पर 
मन ही हारा रे 

मन उड़ जाए है 
मन जुड़ जाए है 
मन के आगे बेबस है 
ये दिल बेचारा रे

मन अन्धा है, मन बहरा है, मन है पागल रे 
मन कायल है, मन पायल है, मन है घायल रे 

सबके संग है, और अकेला 
मन इकतारा रे

मन भरमाये, मन तड़पाये, मन है सौतन रे 
मन समझाये, मन बहलाये, मन है जीवन रे 

सबको उलझाये है, सबको करे इशारा रे 

प्रेम सिखाये, त्याग सिखाये, नफरत भी दे, ज्ञान 
मन जिसका निर्मल हो जाए दे जाए निर्वाण 

तन रूपी बैसाखी का मन 
एक सहारा रे

मन बच्चा है, मन कच्चा है, मन है सच्चा रे 
मन गन्दा सोचे है लेकिन मन अच्छा है रे

मन ही अंधियारा जीवन का
मन उंजियारा रे 

नीलेन्द्र शुक्ल " नील "
13/10/2019




रामराज कै रहा तिरस्कृत रावणराज भले है!

देसभक्त कै चोला पहिने विसधर नाग पले है रामराज कै रहा तिरस्कृत रावणराज भले है ।। मोदी - मोदी करें जनमभर कुछू नहीं कै पाइन बाति - बाति...